Korbavani.com- कोरबा से बड़ी ख़बर आ रही हैं की जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में 12 जून की शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बछावत गांव के पास 6 वर्षीय सिवागीं पटेल (पलक) को CG-12-BN- 5113 नंबर की कार ने टक्कर मार दी। घायल बच्ची को इलाज के बहाने कार चालक उठाकर भाग निकला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जांजगीर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए CCTV और तकनीकी मदद से कार की तलाश की और कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में गाड़ी को ट्रेस कर लिया। जब गाड़ी को बरामद किया गया, तो उसमें बच्ची की लाश पाई गई। बताया जा रहा है कि सिवागीं पटेल (पलक) अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार थी तभी हादसा हुआ। इस दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस अब आरोपी चालक देवेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर घटना की गहन जांच कर रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




