Korbavani.com- ऊर्जा नगरी कोरबा जहां एक ओर पूरे देश को बिजली सप्लाई करता है, वहीं यहां के नागरिक भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से बेहाल हैं। हल्की हवा या बूंदाबांदी होते ही घंटों बिजली गायब हो जाती है। हालात इतने खराब हैं कि श्रमिक वर्ग, जिनके पास वैकल्पिक साधन नहीं, गर्मी और अंधेरे में दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्षी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरबा में बिजली संकट के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जगह-जगह कचरे के ढेर और जाम नालियों से शहर नारकीय स्थिति में पहुंच गया है। इसके साथ ही विपक्ष ने यह भी याद दिलाया कि 12 दिसंबर 2024 को कोरबा प्रवास के दौरान नगर निगम के लिए अधोसंरचना मद से 23 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक यह राशि जारी नहीं हुई। इससे अधिकांश विकास कार्य रुके हुए हैं और जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है। ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की गई है कि कोरबा की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि यह शहर वास्तव में ऊर्जा नगरी होने का गौरव प्राप्त कर सके और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




