Uncategorized

पंचायत में सफाई व्यवस्था ठप- कीचड़ से सनी कुरूडीह पंचायत की सड़कें, नाली जाम होने से ग्रामीण बेहाल… देखें वीडियो…

Korbavani.com- जनपद कोरबा अंतर्गत कुरूडीह पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी एक बार फिर उजागर हुई है। हल्की बे-मौसम बारिश के बाद पंचायत की मुख्य सड़कें कीचड़ से लबालब हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षा जल निकासी के लिए बनी नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं, जिससे सड़कों पर पानी भरने से राह चलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत में पूर्व में बनाई गई नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही। उल्टा सरपंच द्वारा नाली साफ करने के बजाय लाल ईंटों का मलबा सड़कों पर डलवाया गया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है और पूरे मार्ग पर दलदल जैसे हालात बन गए हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। कई बार लोग फिसल कर गिर भी चुके हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द समस्या समाधान की मांग की है। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। ग्रामीण अब जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button