Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज- कोरबा वनांचल में आकाशीय बिजली का कहर, एक बैल और गाय की मौत…

Korbavani.com- जिले के वनांचल क्षेत्र डोकरमना पंचायत अंतर्गत कुदरीचिंगार गांव में मंगलवार दोपहर अचानक बदले मौसम और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक बैल और एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद ग्रामीण बाल-बाल बच गए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान मवेशी चर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली सीधे गिरने से दोनों मवेशियों की जान चली गई। गनीमत रही कि आसपास खड़े ग्रामीण सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद मौके पर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button