Uncategorized

पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ बीएमएस का प्रदर्शन, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन…

Korbavani.com- स्थानीय पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस), जिला कोरबा द्वारा आज आईटीआई चौक में आमसभा का आयोजन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सभा के उपरांत रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमएस जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय पर्यावरण प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्णिमा साहू, विभाग प्रमुख डी. वेंकट राव सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने पर्यावरण संकट और औद्योगिक प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की।

प्रमुख मांगें व मुद्दे- बीएमएस ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया कि पर्यावरण प्रदूषण पर कठोर कार्रवाई की जाए और प्रभावित क्षेत्रों में ठोस सुधारात्मक उपाय अपनाए जाएं। वक्ताओं ने कहा कि कोरबा जिले के उद्योगों द्वारा हो रहे वायु व जल प्रदूषण से आमजन का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

संयुक्त भागीदारी-इस आंदोलन में कोरबा जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों और यूनियनों ने भाग लिया। इसमें एसईसीएल गेवरा-दीपका, कोरबा-कुसमुंडा, एनटीपीसी, बालको, कोरबा पश्चिम/पूर्व बिजली उत्पादन, लैंको (अडाणी पावर), ठेका मजदूर संघ, बिजली वितरण विभाग सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने किया। यह आयोजन अखिल भारतीय मजदूर संघ के निर्देश व बीएमएस छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर आयोजित किया गया था।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button