Korbavani.com- कोरबा जिले के पोंड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पनगवाँ को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर कोरबा के निर्देशन में जनपद पंचायत कार्यालय पोंड़ी-उपरोड़ा द्वारा पंचायत को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत के सचिव राजकुमार रजक, सरपंच धर्मपाल सिंह कंवर तथा समस्त ग्रामीणों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। पंचायत स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता, स्क्रीनिंग और उपचार में सहयोग देने के लिए ग्रामीणों की सराहना की गई। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी से स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। वही जनपद सीईओ ने आशा व्यक्त की है कि अन्य पंचायतें भी इस कार्य में प्रेरणा लेकर आगे आएंगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोरबा प्रशासन सक्रिय, शिविरों का शेड्यूल जारी.. देखें सूची…
8 hours ago
Korba Breaking- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर वारदात करने वाला पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह गिरफ्तार; 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे…
23 hours ago


