Korbavani.com- कोरबा वनमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बताती से बड़ी खबर सामने आई है। जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया। घायल महिला की पहचान अनुपाबाई (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने पति के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। जानकारी के अनुसार, हाथी ने सीधे महिला पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पति ने साहस दिखाते हुए हाथी को खदेड़ कर किसी तरह पत्नी की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अनुपाबाई को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल में हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर सुरक्षा की मांग की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




