Uncategorized

KorbaBreaking- कोरबा के लालघाट मार्ग पर तेज रफ्तार अवैध रेत टिप्पर ने ली दो युवकों की जान, प्रशासन की लापरवाही उजागर..

Korbavani.com- बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाट मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेला निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तीन युवक एचएफ डीलक्स बाइक में सवार होकर जा रहे थे, तभी अवैध रेत से भरे तेज रफ्तार टिप्पर (वाहन क्रमांक CG 11 BM 3378) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार टिप्पर के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लालघाट मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है, इसके बावजूद रेत माफिया खुलेआम इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रेत बैचिंग प्लांट में डंप की जाती है और वाहन मालिक मुख्य मार्ग से बचने तथा डीजल बचाने के लिए इस प्रतिबंधित रास्ते का उपयोग करते हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आज दो निर्दोष युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही और रेत माफिया की मिलीभगत को बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने आगे बताया कि मृतकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button