Uncategorized

हाथी के हमले में युवक की मौत, कटघोरा वन मंडल में दहशत का माहौल, मरवाही से भटके हाथी ने ली जान, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप…

Korbavani.com – कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारीसानी के सरस्वा पारा में एक दर्दनाक हादसे में उपद्रवी हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रामदयाल के रूप में हुई है, जो सुबह 5 बजे के करीब रोज़ की तरह जंगल में काम के लिए गया था। इसी दौरान मरवाही वन क्षेत्र से भटक कर आए एक आक्रामक हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में बीते कई दिनों से हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। कटघोरा वन मंडल में लगभग 100 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जो अलग-अलग गांवों में पहुंचकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग महज निगरानी तक सीमित है और हाथियों को नियंत्रित करने में विफल नजर आ रहा है। रामदयाल की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के आतंक पर काबू पाने के लिए सख्त और ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button