Uncategorized

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय अधिवेशन 12 एवं 13 अप्रैल को राजधानी रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आयोजित….

Korbavani.com- 02 मार्च रविवार को कल्याण केंद्र गुढियारी रायपुर में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न हुई। बैठक के सम्बन्ध में प्रांतीय महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि आगामी 12 और 13 अप्रैल को अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ का त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ की मेजबानी में राजधानी रायपुर में आयोजित है । अधिवेशन के संयोजक हरीश चौहान ने सफल आयोजन की रूपरेखा बैठक में रखी । आयोजन की सफल बनाने के लिए विविध कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, मध्य क्षेत्र सुनील किरवई जी एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे जी, सेवानिवृत महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी दत्तात्रेय धामनकर जी ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य जौहरीलाल शर्मा का अभिनन्दन कार्यसमिति बैठक में किया गया। बैठक के द्वितीय सत्र में बिजली के कर्मचारियों की ज्वलंत मांगो जैसे पुरानी पेंशन, संविदा नियमितिकरण, तकनीकी भत्ता, लंबित पदोन्नति इत्यादि को लेकर महासंघ के चल रहे आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई। यह तय किया गया कि आगामी सप्ताह में प्रबंधन के साथ महासंघ प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर लंबित प्रमोशन जैसे ज्वलंत मांग पर अविलंब निराकरण की मांग करेगी।साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मांगो की पूर्ति हेतु निर्णय लेने की मांग करेगी, अन्यथा की स्थिति में महासंघ आने वाले दिनों में पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष बी एस राजपूत ने एवं संचालन महामंत्री नवरतन बरेठ ने किया। बैठक में कोरबा जिले से महामंत्री नवरतन बरेठ व प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर सहित पूरे प्रदेश से पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button