Uncategorized

ग्राम पंचायत साखो में परमल सिंह कंवर ने दूसरी बार जीत हासिल की ग्रामवासियों ने दी जीत की बधाई.

Korbavani.com- जिले में दूसरे चरण पौड़ी -उपरोड़ जनपद क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें जनपद पंचायत पौड़ी -उपरोड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत साखो में सरपंच पद के प्रत्याशी श्री परमल सिंह कंवर ने भारी मतों से सरपंच के चुनाव में जीत हासिल की आपको बता दें कि इस ग्राम पंचायत में दूसरी बार सरपंच पद पर भारी मतों से विजयी होकर सरपंच बनाया गया है। नवनिर्वाचित सरपंच परमल सिंह कंवर ने कहा कि जिस विश्वास और आशा के साथ ग्रामीणों ने जिताया है मैं जनता के सभी समस्याओं के समाधान के लिएमेरे द्वारा पूरा प्रयास रहेगा, सभी की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है ग्राम पंचायत के विकास एवं ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ हमेशा दिलाऊंगा, साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत के समस्त नागरिकों को इस जीत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button