Korbavani.com- जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रथम चरण 17 फरवरी को संपन्न हो गया है. जनता द्वारा चुने गए पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के नामों का भी एलान कर दिया गया है. और प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं. इन नामों में कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लेमरू के नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती रजनी सिंह तंवर पहली बार चुनाव में ही विजय होने पर गांव में दिवाली जैसे उत्सव का माहौल है. लोग फटाका फोडकर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर कर रहे है। नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती रजनी सिंह तंवर ने कहा कि मेरा एक ही उद्देश्य है. इस गांव को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना वही मूलभूत सुविधा और शासन की योजना का पूरा लाभ गांव वालों को प्राथमिकता से दिलाऊंगी, नवनिर्वाचित सरपंच ने ग्राम पंचायत सभी ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आप सभी के विश्वास एवं सहयोग से मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। मैं गांव के विकास, शिक्षा, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी। हम सब मिलकर इसे आदर्श गांव बनाएंगे। रजनी सिंह तंवर के इस भावनात्मक संदेश से गांववासियों में उत्साह का संचार हुआ है तथा सभी ने उनके नेतृत्व में गांव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




