Uncategorized

ग्राम पंचायत पतरापाली में सामुदायिक शौचालय के बाद निजी भूमि पर बनवा दिया कचरा शेड, भूमि मालिक ने किया कब्जा..

जनपद सदस्य प्रत्याशी ने शासकीय कचरा शेड में टेंट लगाकर कर रहे हैं बैठक..

Korbavani.com – कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापाली में पूर्व सरपंच समोतालाल राठिया एवं वर्तमान सचिव सावित्री डहरिया का एक और कारनामा सामने आया है, जहां दोनों ने मिलकर श्यामलाल राठिया के निजी भूमि में ही कचरा शेड का निर्माण करा दिया गया। आपको ज्ञात होगा कि इससे पहले भी भूमि मालिक से बिना दान पत्र लिए ही सामुदायिक शौचालय बनवा दिया गया था। और वह मालिक ने कब्जा भी कर लिया था चैनलों में प्रमुखता से खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन ने सामुदायिक शौचालय का कब्जा से मुक्त करवाया गया। लेकिन पूर्व सरपंच एवं सचिव पर अधिकारी द्वारा कार्यवाही नहीं की गई जिसका नतीजा यह रहा की एक बार फिर से पूर्व सरपंच सचिव का लापरवाही देखने को मिला। जिम्मेदार अधिकारी के मिलीभगत से लाखों रुपए के कचरा शेड निर्माण निजी भूमि में कर दिया गया और वहीं जमीन मालिक ने कचरा शेड के चारों ओर घेराबंदी कर कब्जा कर लिया गया है। जबकि देखा जाए ग्राम पंचायत पतरापाली में पूर्व सरपंच एवं सचिव द्वारा घोटाला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। और दूसरी और जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद ऐसे सरपंच सचिव पर कार्यवाही करने के बजाय सरपंच सचिव को बचाने में लगे है। इस मामले को लेकर जब हमारे संवाददाता ने सचिव सावित्री डहरिया से संपर्क किया गया उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

जनपद सदस्य प्रत्याशी ने शासकीय कचरा शेड में टेंट लगाकर कर रहे हैं बैठक- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है जिसके तहत सभी प्रत्याशियों को इसका पालन करना अनिवार्य किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन करते हुए दिखे, शासकीय संपत्ति में मानो प्रत्याशी अपना चुनावी कार्यालय बना बैठें हो, मामले में जनपद सदस्य प्रत्याशी द्वारा शासकीय कचरा शेड में टेंट लगाकर गांव वाले को दावत देते नजर आए, जनपद सदस्य प्रत्याशी ने नियमों को दरकिनार कर पतरापाली गांव के शासकीय कचरा शेड में टेंट लगाकर दावत लूटा रहे थे । जब हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंच वहां के लोगों से पूछताछ की तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अरविंद भगत नामक व्यक्ति द्वारा दावत का आयोजन करवाया जा रहा। जब इस संबंध में हमारे संवाददाता ने भगत से संपर्क करना चाहा मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। बहर हाल उक्त पंचायत में कचरा शेड निर्माण की गड़बड़ी के साथ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद देखना होगा कि संबंधित अधिकारी जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्यवाही करते है..?

वर्जन- इस मामले की जानकारी आप लोगों से मिली है जांच कर प्रत्याशी पर उचित कार्रवाई की जाएगी- सत्यपाल प्रतापराय रिटर्निंग ऑफिसर जनपद कोरबा

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button