Korbavani.com- जिले के वनांचल क्षेत्रो में हरे भरे पेड़ सुरक्षित नहीं, छोटे और बड़े झाड़ के जंगल के सौदेबाजी का खेल बड़े पैमाने में चल रहा है। इस गोरखधंधे में जमीन के दलालों के साथ विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। ऐसे ही एक मामले को ग्राम पंचायत अजगरबहार पहाड़ी कोरवा बस्ती टोंकाभांठा में देखने को मिला। जहां पर सैकड़ो छोटे और बड़े हरे-भरे पेड़ को काट दिया गया। जबकि जानकारी होने के बावजूद भी राजस्व अमला माैन है ताे वन विभाग भी कार्रवाई करने से बच रही। जिस वजह से वह माफियाओं का हौसला बुलंद है और वन भूमि पर माफियाओं कब्जा कर रहे हैं।







