Uncategorized

मौज में खनन माफिया- नदी से निकाल कर डंप कर रहे रेत बालको बैचिंग प्लांट में खप रहा, राजस्व को लाखों रुपए का नुकसान, खनिज विभाग को भनक तक नहीं..

Korbavani.com- कोरबा जिले में प्रदेश के मुखिया का आदेशों का नहीं है ध्यान, आपको ज्ञात होगा कि 2 दिन पूर्व में छत्तीसगढ़ के मुखिया जिला प्रवास के दौरान अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करने के बाद की थी। लेकिन जिले में रेत माफियाओं पर कार्यवाही करने की बजाय जिम्मेदार अधिकारी मेहरबान दिख रहे। लगातार ग्रामीणों द्वारा शिकायत एवं खबर प्रकाशन के बाद भी ग्राम पंचायत कछार में रेत का अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा। अवैध कारोबार जोरो पर चल रहा है। कछार हसदेव नदी से दिनदहाड़े एवं रात के अंधेरों में रेत के ट्रैक्टर धमा चौकड़ी लगी हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि ग्राम पंचायत कछार में खदान स्वीकृत ही नहीं और ना भंडारा की अनुमति है। वही ऐसे स्थानों से रेत का खनन किया जा रहा है। रेत माफिया रेत का अवैध डंप लगाकर अपना कारोबार चमका रहे हैं। अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर सरपट दौड रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है अवैध रेत उत्खनन से सड़के जर्जर एवं दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। रेत माफियाओं खदान चलाकर नदी से सैकड़ोे ट्रॉली बिना रोक टोक धड़ल्ले से उत्खनन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अवैध रेत बालको क्षेत्र बैचिंग प्लांट में खपाए जा रहे है। रेत माफिया एवं सरपंच ने मिलकर लगभग 10 लाख रुपए के अधिक राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। और अपना जेब गर्म करने में लगे हैं। शासन प्रशासन भले ही अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने का दावे कर रही हो लेकिन हकीकत ग्राम पंचायत कछार में चल रहे अवैध रेत उत्खनन ने पोल खोल के रख रही है। कार्रवाई नहीं होने से रेत माफिया बेधड़क नदी नालों से बड़े पैमाने पर रेत माफिया द्वारा व्यापार किया जा रहा है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button