Uncategorized

चार दिनों से आंदोलन जारी के बाद जागे अधिकारी, कलेक्टर के निर्देश पर किसानो व बालको चोटिया माइंस अधिकारी के बीच हुई बैठक…

Korbavani.com- पिछले 4 दिनों से कर रहे आंदोलन आखिर कार थम गई, वही कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर किसानो व बालको चोटिया माइंस के अधिकारीयों के बीच एसडीएम टी.आर. भरद्वाज कि अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई, बैठक मे किसानो कि विभिन्न समस्याओं कों लेकर चर्चा हुआ किसानो ने कहा कि पूर्व फ़सल क्षति का आकलन किया गया, लेकिन मुआवजा नहीं मिला, राखड़ डंपिंग का निर्धारित जगह व अनुमति प्रावधान के बारे में किसानो ने जानकारी चाही, बैठक में बताया गया कि एक निर्धारित हेक्टेयर भूमि पर चोटिया 1 माइंस में खुदाई कर राख़ड़ डंप करना है वही मिट्टी डालकर उक्त स्थान पर वृक्षारोपण करना है किसानो ने कहा कि सर्वें मे निर्धारित राशि कि पारदर्शिता होनी चाहिए, बैठक मे बालको प्रबंधक ने शासन द्वारा सर्वें के आधार पर किसानो कों मुवावजा प्रदान करने कि सहमति जताई, एसडीएम भारद्वाज ने लिखित आदेश करते हुए आरआई, पटवारी जनप्रतिनिधि समेत बालको अधिकारी कों मौके पर सर्वें करने के लिए निर्देशित किया, वही किसानो ने एसडीएम से अनुरोध किया कि उक्त क्षेत्रो मे राखड़ कि डंपिंग पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। धरना पर बैठे मौजूद किसानों ने जिला कलेक्टर आभार व्यक्त किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button