Uncategorized

बांगो पुलिस ने सजग कोरबा अभियान के तहत गाड़ाघाट छीनमेर मे महिलाओ समेत लोगो कों किया जागरूक, काफ़ी संख्या मे महिला रहे मौजूद…

Korbavani.com- कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सजग कोरबा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे साइबर क्रांइम, नशा कि खिलाफ जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों कि जानकारी दी जा रही इसी क्रम मे बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने वनाँचल क्षेत्र गाड़ाघाट छीनमेऱ में सजग कोरबा के तहत महिलाओ व ग्रामीणों कों जागरूक किया, कहा कि नशा नाश की जड़ है, और यह किसी को भी नहीं छोड़ता। जन स्वास्थ्य के लिए नशा काफी खतरनाक है और इसके दुष्प्रभाव सामने आते रहे हैं। इससे नाबालिक को युवा के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है बल्कि व्यक्ति के सामने आर्थिक चुनौतियां पेश आती हैं। कोरबा जिले में चलाए जा रहे अभियान के बारे में उषा सोंधिया ने ग्रामीणों को अवगत कराया और कहा की हर किसी को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। वही काफी संख्या में ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए वही महिलाओ ने अपने ग्राम मे पूर्णतः शराब कों प्रतिबंध करने कि शपथ ली अंत मे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों व महिलाओ को यातायात के नियमों का पालन करने, सायबर क्राइम से सुरिक्षत रहने के लिए जागरूक किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button