Uncategorized

महिला पुलिस की टीम ने बालको स्कील स्कूल के बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप की खासियत एवं जागरूक की गई…

Korbavani.com- महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। महिला पुलिस की टीम ने 25 जुलाई बुधवार को बालको में संचालित स्कील स्कूल में इस एप की खासियत छात्राओं को बताई। अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा टीम की महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम केरकेट्टा ने बताया कि इस एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।इसके अलावा महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी। उन्हें बताया गया कि प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना है। इसमें उन्हें साइन इन करना है। अपना मोबाईल नंबर डालना है। इसके बाद ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है। केवायसी अपडेट करना है। इसमें बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध व अन्य शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस कार्यक्रम पर स्कील स्कूल के लगभग 70 से 80 बालिकाएं उपस्थित थीं।महिला सहायता एवं परिवार परामर्श केंद्र के तहत अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा टीम की सहायक उप निरीक्षक नीलम केरकेट्टा, महिला आरक्षक प्रतिभा राय, अनुसूइया भानु, बिंदेश्वरी साहू एवं अभिव्यक्ति टीम की अन्य सदस्य द्वारा अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button