Uncategorized

Korba Breking- छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, शव को गांव के पास दफनाया, कब्र को खोदने की तैयारी जारी..

Korbavani.com- कोरबा जिले के बागों थाना क्षेत्र के कोनकोना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी और शव को गांव के पास दफना दिया। इस घटना का खुलासा दो दिन बाद हुआ, जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई की जान ले ली। हत्या के बाद, आरोपी ने शव को गांव के पास ही दफना दिया और परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और मामले की तहकीकात शुरू की। पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की है। शव को निकालने के बाद पुलिस इस मामले की नए सिरे से जांच करेगी, जिससे इस हत्या के पीछे की सच्चाई का पता चल सके।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

कब्र से बाहर निकाला गया शव

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button