Uncategorized

Korba breaking – अगर आप सतरेंगा जा रहे हैं तो हो जाए सावधान, इस मार्ग में दंतैल हाथी कर रहा विचरण, वन विभाग ने किया अलर्ट..

Korbavani.com- बालको वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी पहुंच जाने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। बीते कुछ घंटे पहले दंतैल हाथी ने पहाड़ी कोरवा 75 वर्ष की वृद्धा महिला सहित दो बैल को मौत घाट उतार दिया था, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा। आसपास के गांव के लोग दहशत में हैं। दंतैल हाथी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है। लोगों को सुरक्षा को देखते हुए बालको वन क्षेत्र रेंजर जयंत सरकार ने चुईया, अगरबाहर से सतरेंगा जाने वाली मार्ग के आवागमन बंद कर दिया है आम लोगों से अपील की है कि लोग जंगल जाने से बचें। वन अमला एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

अजगरबहार के जंगल जहां पर नवीन तहसील भवन बनाया जा रहा वहा दंतैल हाथी को देखा गया मार्ग के कुछ मीटर की दूरी पर

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button