Uncategorized

जटगा पुलिस ने सेंधमारी करने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ़्तार, महिला ने अपने पुत्रों के साथ दिया था घटना को अंजाम..

Korbavani.com- पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस सहायता केन्द्र जटगा प्रभारी धानंजय सिंह नेटी द्वारा प्रार्थी राजेन्द्र यादव निवासी हाथीदर जटगा की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर अज्ञात चोर व चोरी गयी मशरूका नगदी व सोने चांदी के जेवरात को 01 अगस्त को गांव की राम बाई को उसके अपचारी पुत्र के साथ गिरफ़्तार किया गया था। आज दिनाँक को प्रकरण के फ़रार मुख्यआरोपी राम बाई के बड़े पुत्र बबलू उर्फ शिव नारायण पिता आसान सिंह उम्र 27 साल को थाना बांगो के सलिहाभाँटा से दबिश देकर पकड़ा गया है।आरोपी से नगदी रक़म 2025 रुपए बरामद किया गया।पूर्व में आरोपिगण से पूछताछ दौरान कुल 24002 रुपए, 1 नग चाँदी का लाकेट घटना में प्रयुक्त सब्बल और टॉर्च जप्त किया गया था।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button