Korbavani.com- बालको थाना अंतर्गत संचालित डीपीएस स्कूल के छात्र की लाश बाल्को के कुएं में मिली है। छात्र ने कुएं में कूद कर जान दी है, ऐसी बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कक्षा दसवीं का छात्र अमन साव आज सुबह स्कूल गया था, जहां पेरेंट्स-टीचर मीटिंग रखी गई थी और पेरेंट्स को बुलाया गया था लेकिन सुबह 11 वह स्कूल से लापता हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उसकी तलाश शुरू की गई। डीपीएस स्कूल से लगे बेलाकछार क्षेत्र की ओर उसे जाते हुए देखने की बात सामने आई तो पुलिस और परिजन उस ओर तलाश करने निकल पड़े। वहां एक पुराना कुआं के ऊपर छात्र का चश्मा नजर आया। जब किसी अनहोनी की आशंकावश कुएं में लोगों को उतारा गया तो छात्र की लाश बरामद हुई। माना जा रहा है की छात्र ने कुएं में कूद कर जान दी है। बताया जा रहा है कि छात्र को कक्षा 9वी का मार्कशीट मिला था जिसमें संभवत: कम नंबर आने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है,ऐसा पारिवारिक सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है। मृतक छात्र बालको के कमर्शियल डिपार्टमेंट में कार्यरत का पुत्र था। अमन का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
राज्योत्सव में वेदांता पावर ने पेश की ग्रामीण महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता की तस्वीर…
4 hours ago
कोरबा राज्योत्सव में बालको ने पेश की विकास की तस्वीर, औद्योगिक उपलब्धियों के साथ सामाजिक सरोकारों का प्रदर्शन…
16 hours ago


