कबीरधाम :- शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम कबीरधाम मे राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुंगेली जिला से विशिष्ट प्रतिभा सम्पन्न शिक्षक के रूप में समाज को बहुमूल्य सेवा देने के लिए मनोज कश्यप शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोसमा और संगीता सिंह व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर को मुख्य अतिथि माननीय मोहम्मद अकबर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन आवास परिवहन एवं पर्यावरण वन मंत्री के कर कमलों से शाल, मोमेंटो और उत्कृष्ट प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक मनोज कश्यप ने बताया कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाज के क्षेत्र में विशेष योगदान एवं निस्वार्थ सेवा देने के लिए पूरे राज्य भर के शिक्षक को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया ममता चंद्राकर विधायक पण्डरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यावती चंद्राकर प्राध्यापक एससीईआरटी रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। छत्तीसगढ़ शिक्षक प्रतिभा अकादमी के संयोजक व संस्थापक भरत कुमार डोरे सहयोगी संजय मैथिल जी, अंनकेश्वर महिपाल, शिव कुमार बंजारे, वीरेंद्र कुमार साहू ,धर्मराज साहू के विशेष सहयोग से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम कबीरधाम में राज्य भर के 200 उत्कृष्ट प्रतिभावान शिक्षक शिक्षिकाओं को राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।





