Korbavani.com-दिसंबर माह का कुछ दिन शेष रह गया है ऐसे में पुलिस को पुराने लंबित मामले व शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करना है इसके लिए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा विशेष पहल की गई है। उनके द्वारा जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्र में जाकर थाना एवं चौकी निरीक्षण के साथ ही पुराने लंबित मामले और शिकायतों का मौके पर दरबार लगाकर निराकरण किया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला कोतवाली थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंचे जहां उन्होंने थाने का सघन निरीक्षण किया और थाने में एक-एक कर शिकायतों पुराने लंबित मामलों की बारीकी से अध्ययन कर अधिकारी/कर्मचारियों को जल्द से जल्द मामलों का निपटारा करने का फरमान जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली थाना परिसर में दरबार लगाकर फरियादियों की फरियाद सुन समस्याओं का मौके पर ही निदान करना शुरू किया जिसमें ज्यादातर मामलो का मौके पर ही समाधान किया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


