Korbavani.com- कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत साखो में पहाड़ी कोरवा साखो में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् के सम्मेलन अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए। वही गांव के लोगों ने अपने सांस्कृतिक एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत भी की इसी दौरान गांव के सरपंच पति परमल सिंह कंवर ने गांव की विकास एवं समस्या और रोजगार को लेकर मंत्री लखनलाल देवांगन को अवगत कराया गया, बांगो जलाशय के उत्तर क्षेत्र के गोल्डन आइलैंड मछुवा सहकारी समिति मर्यादित बरभाठा साखो भू – विस्थापित सदस्यों ने बांगो जलाशय के अपने कार्यक्षेत्र गोल्डन आईलैंड, पोगरी, घूंटरी, लरला, झुझा, चुहरापानी एवं रानीकुण्ड जैसे हरे भरे टापूओ के चारों ओर बांगो डैम के विशाल जल भराव क्षेत्र मे मछली पालन एवं व्यवसाय के साथ – साथ पर्यटन के क्षेत्र मे अतिरिक्त आमदनी एवं जिले सहित अन्य जिले राज्यों एवं विदेशों से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए एक्वापर्क सह मोटरबोट संचालन हेतु सौ नग केजकल्चर, दो नग मोटरबोट एवं दो नग फाइबर का नाव का मांग की समिति के अध्यक्ष ब्रम्हा प्रसाद यादव, सरपंचपति परमल सिंह कंवर, जनपद सदस्य एवं सभापति बजरंगसिंह पैकरा, सचिव बेंकटरमन प्रताप सिंह के द्वारा प्रदेश के श्रम एवं उद्द्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को ज्ञापन पत्र दिया गया, समिति के भू – विस्थापित सदस्यों का कहना है, कि उपरोक्त सारी सुविधा अभी तक केवल गढ़, सतरेंगा, छातापखना एवं बुका समितियों को ही दिया गया है, हम लोंगो का जीवन यापन भी बांगो जलाशय से निर्भर है, इसलिए मछली पालन एवं व्यवसाय में अच्छी आमदनी को लेकर कम से कम 100 नग केज एवं पर्यटन हेतु एक्वापर्क सह मोटरबोट संचालकन कार्य दिया जावे जिससे हम सभी को रोजगार मिल जाए, इन सभी समस्याओं को देखते हुए श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आश्वासन दिया कि आप सभी की मांग बहुत जल्द पूर्ण किया जाएगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


