Korbavani.com- मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग और विभिन्न खेल संगठन द्वारा आयोजित बराज चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को भारत के प्रतिष्ठित हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है। “हॉकी के जादूगर” के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति अद्वितीय कौशल और समर्पण ने हॉकी की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। मेजर ध्यानचंद की विरासत हॉकी के मैदान पर उनकी असाधारण उपलब्धियों से कहीं आगे है। उन्होंने वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों को पुनः परिभाषित किया, कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के युग में हॉकी में देश का प्रभुत्व स्थापित किया। भारतीय खेलों में उनके योगदान को न केवल उनकी जीत के लिए याद किया जाता है, बल्कि एथलीटों की भावी पीढ़ियों को उनके द्वारा दी गई प्रेरणा के लिए भी याद किया जाता है।पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की राष्ट्रीय खेल दिवस हमें एक संतुलित और स्वस्थ जीवन को बनाए रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे इस अवसर पर अपने परिवार और मित्रों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लें और एक स्वस्थ एवं सक्रिय भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, वालीबाल संघ के सचिव सुशील गर्ग हॉकी संघ के अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल , ताइक्वांडो संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ,जिला खेल अधिकारी रामकृपाल साहू एवं दीनू पटेल ,कीड़ा अधिकारी के आर हॉकी संघ से गोपाल दास महंत एवं तारीख कुरैशी व अधिक संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
12 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
12 hours ago


