कोरबा

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ ने सर्वप्रथम गोष्ठी का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया।

Korbavani.com- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कोरबा पश्चिम द्वारा 28 अगस्त सोमवार को सीएसईबी कालोनी कोरबा पश्चिम में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम गोष्ठी का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार राठौर द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता लक्ष्मण चंद्रा प्रभारी राष्ट्रीय पर्यावरण मंच विशिष्ठ अतिथि आरएस जायसवाल एवं सुरेन्द्र राठौर का मार्गदर्शन मिला। सभी ने पर्यावरण के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुरेश कुमार साहू द्वारा एवम आभार नवरतन बरेठ द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृ शक्ति ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। साथ ही संगठन के पदाधिकारी सीएस दुबे, एस के बंजारा, नारायण राठौर, महेंद्र सिंह ठाकुर, जी पी सोनवानी, श्रवण कुमार बंजारा, के एन पटेल, पवन ठाकुर, शब्बीर मेमन, कमल नारायण यादव, हेतराम खूंटे, अमर सिंह राठौर, विश्वास पटेल, सिद्धार्थ पांडे, अशोक सहिस, ओम प्रकाश सिंह एवम मदन मोहन पांडे की विशेष उपस्थिति रही।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button