Uncategorized

भारतीय मजदूर संघ संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने अतिरिक्त कार्य न लेने एवं अन्य समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा….

Korbavani.com- जिले में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त कार्य एवं अन्य समस्याओं को लेकर 28 अगस्त बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उपरोक्त संदर्भित निर्देश पत्रों के माध्यम से विभागीय कार्य के अलावा अनेकों प्रकार की अतिरिक्त कार्य कराई जाती है, चूंकि वर्तमान में विभागीय सभी कार्य ऑनलाइन कराई जा रही इस परिस्थिति में और चुनाव की अतिरिक्त कार्य संदर्भित पत्र में बीएलओ ड्यूटी में सभी कार्यकर्ता बीएलओ को होम टू होम सर्वे का कार्य दिया गया है, जो की कार्यकर्ताओं के लिए कर पाना असम्भव सा है, नाम जोड़ने काटने सुधारने के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्वे का कार्य भी दिया गया है, सभी ऑनलाइन सर्वे का कार्य भी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा, रविवार जो की सभी के लिए शासकीय अवकाश होती है, कार्यकर्ताओं के लिए रविवार के दिन भी कार्य कराए जाते है 6 घंटे की जगह 12 घंटे कार्य कराया जाता है, विभागीय कार्य के साथ चुनाव का कार्य कार्यकर्ताओं के लिए सीमा से अधिक कार्य हो रहा है, एक तरफ विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि का लिस्ट, महतारी वंदन से लाभान्वित हितग्राहियों का लिस्ट बनाने का कार्य दिया जाता है, तुरंत अतिरिक्त कार्य में ड्यूटी लगा दी जाती, चूंकि आंगनबाड़ी का समय 9:30 से 3: 30 होता जहां 3:30 के बाद बीएलओ का अतिरिक्त कार्य कर पाना संभवनहीं है, जिसके लिए विभागीय कार्यावधि कम की जाए या अतरिक्त कार्य से मुक्त किया जाए साथ ही केंद्र मेंकार्यकर्ता की कार्यों का उचित व्यवस्था करते हुए पत्र लिखित में निर्देश जारी किया जाए और अवकाश के दिन कोई भी विभागीय या अतिरिक्त कार्य न कराई जाए, अतिरिक्त कार्य करते समय कार्यकर्ता की अनुपस्थिति में केंद्र में कोई अव्यवस्थता होती है, उसके लिए कार्यकर्ता को जिम्मेदार न ठहराया जाए, साथ ही नेट चार्ज, बीएलओ ट्रेनिंग के लिए यात्रा भत्ता उपलब्ध कराई जाए या अतिरिक्त कार्य के लिए पंचायत विभाग से चयनित कर कराई जाए, इस तरह से कार्यकर्ताओं के अधिकारों का हनन, उनका शोषण किया जा रहा है, ओ बंद किया जाए, यदि संघ के अनुरोध पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में इस विषय को लेकर संघ प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होगा इसकीसंपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button