कोरबा

भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा मोदी सरकार के 9 साल उपलब्धि भरा बेमिसाल, भूपेश सरकार 10 जनपथ का एटीएम प्रदेश का संसाधन कांग्रेस के चुनाव कोष में।

कोसाबाड़ी में भाजपा की बैठक मोदी सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं.

Korbavani.com – भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल की बैठक संपन्न हुई बैठक में भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल स्वर्णिम एवं उपलब्धियों से भरा बेमिसाल है जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है निरंतर अंतिम छोर के व्यक्ति तक उनके जीवन स्तर में कैसे बदलाव आए इस दिशा में काम किया जा रहा है। वहीं प्रदेश का संसाधन कांग्रेस के चुनाव कोष में हैं प्रदेश की भूपेश सरकार दस जनपथ का एटीएम के रूप में काम कर रही है प्रदेश की जनता उनके वादा खिलाफी से अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। न हीं बेरोजगारी भत्ता दिया और ना ही स्व सहायता समूह की कर्ज माफ किया 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा था धान का बोनस किसी को नहीं दिया। प्रदेश को कर्ज में डुबोया। खादो की कालाबाजारी, बारदानों की कमी, 16 लाख आवास को छीना, रेडी टू ईट में रोजगार छिना पूरा प्रदेश उनके कुशासन से त्रस्त हैं। वहीं केंद्र की मोदी सरकार हर घर जल, हर व्यक्ति तक अन्न, मेक इन इंडिया मेड इन इंडिया स्टार्टअप इंडिया स्टैंड अप इंडिया मुद्रा योजना लागू कर रोजगार देने का काम किया। पक्का मकान स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण जन धन योजना कोरोना काल में भी वैक्सीनेशन मुक्त चावल देने का काम किया। इन सारी योजनाओं को सभी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा महामंत्री सुमन सोनी पंकज देवांगन मीरा सोनी चंदन सिंह राम मिरी स्वाति सोनी पुष्प लता कालिंद्री राठौर तुलसी ठाकुर गुलजार सिंह महेंद्र देवांगन नवल कश्यप सुभाष राठौर नरेंद्र पाटनवार, संजय कुमवंशी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button