बच्चों के भविष्य के रचयिता का किया गया सम्मान.
Korbavani.com – भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्र पहुंच शिक्षक एवं बच्चों को सम्मान दे कर उनका हौसला बढ़ाते हैं, कहीं ना कहीं आज के भाग दौड़ की जिंदगी में लोग इस तरह व्यस्त हो चुके हैं, कि उनके पास अपने बच्चों को शिक्षा को लेकर जागरूक ही नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षक ही होता है जो एक बच्चे को शिक्षा का ज्ञान देकर उन्हें कामयाब बनाती है एवं उनके भविष्य सुनहरा बनती है, ऐसे शिक्षकों को शाॅल श्रीफल एवं बच्चों पेंसिल किताब देकर सम्मान एवं हौसला बढ़ाते हैं। जिसे देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक के मोर्चा द्वारा ग्राम पंचायत माखुरपानी ग्राम गढ़कटरा के प्राथमिक शाला स्कूल के शिक्षक श्रीकान्त भारिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बृजबाई कंवर, प्राथमिक शाला गढ़कटरा के सफाई कर्मचारी समय दास शाॅल श्रीफल देकर सम्मान किया गया. स्कूली बच्चे, आंगनबाड़ी बच्चों को किताब पेंसिल वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष सैदर खान एवं गढ़उपरोड़ा मंडल प्रभारी , गढ़उपरोड़ा मंडल के मंत्री रितेश कुमार गुप्ता, गढ़उपरोड़ा मंडल के मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत एवं बच्चों के परिवार शामिल थे.







