कोरबा

बांगो बांध से पोंड़ी उपरोड़ा रोड में बरसात के दिनों में रेत परिवहन बंद कराने को लेकर पंचायत सरपंचों ने सौंपा ज्ञापन..

Korbavani.com- कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र बांगो बांध से पोंड़ी उपरोड़ा मार्ग पर बरसात के दिनों में रेत भरी वाहन से रेत परिवहन किया जाता है, जिससे रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अवगमन में काफी दिक्कतें होती हैं एवं दुर्घटना का भय बना रहता है, जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत लालपुर एवं पाथा के सरपंच द्वारा आवेदन दिया गया है, कुछ माह पहले यानी 15 जनवरी को भी प्रशासन का अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज दिनांक तक भीकिसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया। दोनों पंचायत के सरपंचों कहना है कि समस्या का निराकरण तत्काल कराया जावे जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी ना उठाना पड़े

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button