कोरबा

प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 लाख रुपए की गई घोषणा हर हाल में पूरी होगी-सरोज पांडेय..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में कई विकास के सोपान को प्राप्त किया है- सरोज पांडेय..

Korbavani.com- देश में विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिससे आज हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में 2047 तक के लिए एक विजन तैयार किया गया है और विभिन्न विषयों को लेकर कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुश्री सरोज पांडेय के द्वारा कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया के मित्रों को संबोधित किया आयोजित प्रेस वार्ता में कोरबा लोकसभा सह प्रभारी गोपाल साहू, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा उपस्थित रहे |सुश्री सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में जो कार्य हुए हैं वह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है उनकी दूरगामी सोच निर्णय से देश में हर वर्ग का जीवन स्तर सुधरा एवं आत्म निर्भर बना है अगर हम कोरबा की बात करें 2019 में जल जीवन मिशन योजना के तहत 22092 हितग्राही थे वर्तमान 2023 तक 305387 हितग्राही है, प्रधानमंत्री आवास योजना 3106 हितग्राही 2019 में थे 2023 तक 115013 हितग्राही है, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत कोरबा लोक सभा के 196890 अन्नदाता भाइयों के खाते में राशि हस्तांतरित की गई है, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2016 में 234182 हितग्राही थे वर्तमान 2024 में 2684564 हितग्राही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं कोरबा में 2014 में 2573 किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण हुआ था वर्तमान में 2023 तक 4346 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण हो गया है आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 लाख 77385 कार्ड धारक वर्तमान में है ऐसी कई योजनाएं हैं जिनके माध्यम से लोगों का जीवन स्तर सुधार और बदला हैसुश्री पांडेय ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है किसी ने कल्पना नहीं की थी की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का भी मंदिर बन पाएगा पर मोदी जी ने यह भी पूर्ण कर दिखाया और इसके साक्षी हम सभी बने हैं सुश्री सरोज पांडेय ने आगे कहां की आने वाले दिनों में कोरबा एक विकसित लोकसभा के क्षेत्र में जाना जाएगा आयुष एम्स ,मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चतुर्गढ़ में धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन को उद्योगों के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही साथ ग्राम पंचायतो को 25 लाख रुपए की राशि की गई घोषणा के अनुरूप दी जाएगी पत्रकारों का सवालों का जवाब देते हुए सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी लगातार बाहरी का मुद्दा उठाया जा रहा है मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वह स्वयं क्या इस लोकसभा क्षेत्र में वोट डालते हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं क्या उनके राष्ट्रीय नेता जहां पर वह वोट डालते हैं वह वहां से चुनाव लड़ते हैं राहुल गांधी कभी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं और और कभी वायनाड से चुनाव लड़ते हैं स्वयं छत्तीसगढ़ की बात करें तो कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से चुनाव लड़ रहे हैं देवेंद्र यादव जो भिलाई के विधायक हैं वह बिलासपुर से लड़ रहे हैं क्या उनसे यह सवाल कर सकती है सीधे तौर पर कहूं आने वाले समय में उनकी हार की झुंझलाहट उनके चेहरे और उनके बयान पर स्पष्ट झलक रही है मैं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान अवश्य करें और राष्ट्र हित में किया गया आपका वोट देश को एक नई दिशा की ओर लेकर जाएगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button