Uncategorized

पोंडी उपरोड़ा में मानष तिहार महोत्सव

पोंडी उपरोड़ा 30अगस्त,इस वर्ष पवित्र श्रावण मास दो माह का रहा इसी तारतम्य में श्री हनुमान चबूतरा समिति द्वारा संपूर्ण सावन मास में रामायण भजन-कीर्तन आयोजन किया गया, जहां महिला पक्ष द्वारा 28 अगस्त सोमवार को विसर्जन किया गया एवं मानषगान का समापन 29 अगस्त मंगलवार को संपन्न हुआ। उक्त आयोजन में आसपास क्षेत्र के आधा दर्जन से भी अधिक गांवों की मंडलीयों ने भाग लिया। आयोजन मंडली द्वारा सभी टोलियों का यथोचित सम्मान किया गया। प्रारंभ एवं समापन स्थानीय मंडली द्वारा किया गया। आरती एवं प्रसारण वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम में गणेश यादव, गुलाब दास, तीथैश्वर प्रताप, सियाराम यादव, लक्ष्मी टेंट हाउस एवं समस्त क्षेत्रवासियों का योगदान रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button