कोरबा

पुलिस में नौकरी लगाने की एवज में 26 लाख रुपए कि ठगी पुलिस ने किया दो आरोपी को गिरफ्तार।

दो फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

Korbavani.com- 2 माह पूर्व प्रार्थी रामलाल उराव निवासी बाल्को द्वारा थाना बाल्को में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुजीत पांडे एवं दीपेश पांडे द्वारा पुलिस आरक्षक की नौकरी के नाम से लाखों रुपए ले लिया गया है ना ही नौकरी मिली और ना ही दिया हुआ रकम। प्रकरण के गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  कोरबा यू०उदय किरण एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा को अवगत करा कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद बाल्को प्रभारी के नेतृत्व से आरोपियों पर कार्यवाही की गई।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के बहाने 6 लोगों से 26 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में बालको पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बालको पुलिस के मुताबिक सेक्टर-5 निवासी सुरजीत पांडेय ने पुत्र दीपेश पांडेय व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर करीब 3 साल पहले 6 लोगों से ठगी की। उन्होंने अपनी ऊंची पहुंच और मंत्रियों से जान-पहचान होना बताकर बेरोजगार युवकों को झांसे में लिया। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगवाने का दावा किया। झांसे में आए 2 युवकों से 5-5 लाख व 4 युवक से 4-4 लाख रुपए उन्होंने ले लिया। फिर सभी को पुलिस आरक्षक का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। युवक जब ज्वाइनिंग देने पहुंचे तो उनके साथ फर्जीवाड़ा होने का पता चला। ठगे गए युवकों ने रुपए वापस मांगा तो  11 लाख रुपए वापस किया गया। बाकी रकम देने में आनाकानी की गई। रकम नहीं मिलने पर ठगी के शिकार सभी युवा ने बालको थाना में रिपोर्ट लिखाई। बालको पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 393 /123 धारा 420,467,468,471 एवं 34 आईपीसी के आरोपी सुरजीत पांडे 49 वर्ष एवं दीपेश पांडे  21 वर्ष निवासी सेक्टर 5/ए/140 थाना बालको नगर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उक्त कार्यवही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक सनत सोनवानी, उपनिरीक्षक लक्ष्मण खूंटे, सउनि सुखलाल सिदार एवं आरक्षक शामिल रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button