कोरबा

पाली-तानाखार कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल की…

Korbavani.com- पाली-तानाखार विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने 26 अक्टूबर गुरुवार को प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा। हजारों कार्यकर्ता के साथ जिला कलेक्टर पहुंचे अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान जिले के तीन अन्य सीटों से कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी उनके साथ अपना पर्चा दाखिल किया। घंटाघर ओपन थिएटर में कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की। दुलेश्वरी सिदार ने कहा कि मैं सदैव आप सभी के प्यार और स्नेह का ऋणी रहूंगी, इसीलिए यह चुनाव मैं नहीं इस क्षेत्र की जनता लड़ेगी। नामांकन दाखिल करने के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सक्ती विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के साथ पाली-तानाखार क्षेत्र कांग्रेसी नेता सहित हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button