कोरबा

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला कोरबा हुआ आगमन..

Korbavani.com- बिलासपुर रेंज के आईजी आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला मंगलवार को कोरबा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोरबा जिला में कानून व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी संजीव शुक्ला ने कहा कि “कोरबा बड़ा जिला है, कोरबा को मिनी भारत भी माना जाता है। वर्तमान कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी जिले की कानून व्यवस्था के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।” आईजी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि “लोगों की अपेक्षाएं पुलिस से ज्यादा होती है और ऐसे हालत में पुलिस का दायित्व बनता है कि वो लोगों की अपेक्षाओं पर अपने आप का खरा साबित करें।” उन्हें जिला पुलिस के कामों की हौसला आफजाई करते हुए मीडिया से कहा कि बेसिक पुलिसिंग में हमेशा कुछ और बेहतर की गुंजाइश होती है और कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button