Korbavani.com। पोड़ी- उपरोड़ा विकासखंड के सिरमिना क्षेत्र में स्थित डौकाबूड़ा डेम के गेट लंबे समय से बंद होने के कारण बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि डेम के ऊपरी हिस्से में लगातार पानी जमा हो रहा है। जलस्तर बढ़ने से आसपास के खेतों में पानी भरने के साथ ही कई स्थानों पर घरों में भी पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार डेम का पानी अब आवागमन के मार्ग के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। उनका कहना है कि डेम का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया है, लेकिन नियमित रखरखाव और निगरानी के अभाव में व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने के बावजूद विभागीय अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लेते।ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय डेम में पानी अधिक बढ़ने पर समय रहते गेट खोलकर पानी की निकासी की जानी चाहिए, ताकि ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर निगरानी और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से डौकाबूड़ा डेम की नियमित निगरानी कराने, बंद गेटों की मरम्मत कराने तथा आवश्यकता के अनुसार पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को बारिश के दौरान क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करने की मांग उठाई गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




