कोरबा 4सितंबर कोरबा जिले के जय बिहान योजना के अंतर्गत अजगरबाहर कलस्टर के देवपहरी पंचायत ग्राम डीडासराई के जय बिहान योजना द्वारा संचालित हंस वाहिनी स्व सहायता समूह के सदस्यों ने पशु सखी रामकुमारी के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम अपने ही समूह के सदस्यों के घर से गोबर और गौ मूत्र एकत्रित कर जैविक खाद एवम गौ मूत्र से (ब्रह्मास्त्र) फसलों के लिए दवाई निर्माणकर किसानों भाइयों को अपना उत्पादन बेचकर अपने हंस वाहिनी स्व सहायता समूह के लिए आमदनी का माध्यम चयन किए है,
यह कार्य जिले के जय बिहान योजना के अंतर्गत कई ग्रामों में चल रहा है जिससे सभी समूहों ने बहुत अच्छी मुनाफा कमा रहे हैं,इस वर्तमान समय में रासायनिक खाद एवम रासायनिक खान पान रहन सहन से सभी लोग बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, कई प्रकार के बीमारी से ग्रस्त हो रहे चुके है ,जिसे देखते हुए गांवों से ज्यादा शहरों में इसकी बहुत ज्यादा मांग हो रहा है,
अभी पूरी दुनिया रासायनिक खेती से बहुत बुरी तरह से प्रभावित होकर जैविकता की ओर कदम बढ़ा कर अपने रहन सहन खान पान को विशेष रूप से स्वस्थ रख सकते है,
ग्राम डीडा सराई में अभी तक तीन समूह संचालित है जिसमे हंसवाहिनी स्व सहायता समूह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ साथ अपने समूह को भी आगे बढ़ाने के यह माध्यम चयन किया है,आगे चलकर यह समूह गोबर और गौ मूत्र की खरीद दारी भी करेगी,ताकि ज्यादा मात्रा में उत्पादन किया जा सके,जिससे और अच्छा मुनाफा कमाया जा सके।हंस वाहिनी स्व सहायता समूह डीडा सराई के अध्यक्षा गुलापी राठिया एवम सचिव माधुरी राठिया ने सभी लोगों को जैविक खेती को अपनाने की विशेष रूप से आग्रह किए है,ताकि रासायनिक खेती के बुरे प्रभाव से समाज और धरती माता को बचाया जा सके। कल सोमवार को डीडासराई में जय बिहान योजना के सीआरपी टीम का दौरा में सभी सदस्यों को प्रत्यक्ष रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस समूह को शुरूआत से ही पीआरपी सहायक श्रवण कुमार राठिया का मार्गदर्शन एवम अच्छा सहयोग मिल रहा है।





