Uncategorized

डीडासराई के साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में शामिल हुए आदिवासी शक्ति पीठ के जिलाध्यक्ष

डीडासराई 26मई, अजगरबहर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में एकल अभियान द्वारा विगत चार वर्षों से निरंतर ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे गत सप्ताह राठिया समाज के मंडल सचिव पतंग सिंह कंवर के गरिमामय उपस्थिति रहा उसके पश्चात् इस सप्ताह विश्व प्रथम आदिवासी शक्ति पीठ बुधवारी बाजार कोरबा के जिलाध्यक्ष सरजू सरोटिया एवम बलराम राज सामाजिक कार्यकर्ता तथा देवप्रसाद राठिया द्वारा अपना बहुमूल्य समय देकर शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम आयोजित के माध्यम से सामाजिक आर्थिक आध्यात्मिक जागरूक करना है उन्हे अपने अधिकार के साथ साथ कर्तव्य का बोध कराना है, जिलाध्यक्ष सरजू सरोटिया द्वारा जल जंगल जमीन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी एवम बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया गया, विश्व प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं आदिवासी महापंचायत आयोजन 28 मई कार्यक्रम की जानकारी एवं आमंत्रण दिया गया,इस अवसर पर वार्ड पंच जगदेव सिंह कंवर,रायस राम राठिया,नेपाल सिंह राठिया एवम चंद्रा कुमार राठिया,ईश्वर सिंह राठिया एवम ग्राम वासी उपस्थित रहे।प्रसाद व्यवस्था दिलीप कुमार देवांगन एवम परिवार द्वारा रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button