कोरबा

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की मनमानी इस कदर की किसानों के धान बिक्री की रकम में 300 से 500 रुपए कटौती की जा रही..

Korbavani.com – कोरबा जिले के जिला सहकारी बैंक का एक और मामला सामने आया जहां पर जिले के वनांचल क्षेत्र से आए किसानों ने धान बिक्री की रकम लेने बैंक पहुंचे थे, लेकिन बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारियों की मनमानी इसका कदर है, कि जब किसान अपने ही खातों से राशि निकालने के दौरान कटौती कर किसानों को कम रकम दिया गया, ऐसा ही एक मामला 26 फरवरी को देखने को मिला जहां पर ग्राम पंचायत कुदमुरा के किसान ने जब 49 हजार रुपए विड्रॉल फॉर्म भरकर कैशियर को दिया गया काउंटर पर बैठे कैशियर ने 300 रुपए काटकर 48 हजार 700 रुपए दिया गया, जब किसान ने बैंक से प्राप्त रकम को गीना तो पता चला कि 300 रुपए कम है, या कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी भोले भाले किसानों की रकम को कटौती कर आपस में बांट लेते हैं, बैंक में किसानों की भीड़ और अव्यवस्था का फायदा बैंक के कर्मचारी उठते हैं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अधीन संचालित कोरबा के सहकारी बैंक में पहुँचने वाले किसानों को विड्रॉल फॉर्म में भरी गई रकम से कम नोट मिल रहे थे।

किसानों को अपने ही खातों से राशि निकालने में असुविधा और नियम विरुद्ध राशि वसूली की शिकायत रहती है, जबकि रकम में कटौती की जानकारी अधिकारियों को रहती है, लेकिन उसके बाद भी जिला प्रशासन की जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने के बजाय अपना जेब गर्म कर नजर अंदाज कर देते हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button