चोरों ने आधी रात में काट गिराया 3 बिजली के खंबे.
Korbavani.com – कोरबा जिले खंभा चोरी होने की घटना फिर एक बार सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा विकासखंड अंतर्गत क ग्राम पंचायत देवपहरी से लेमरू अंतर्गत मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के खंभे को अज्ञात चोरों द्वारा काट दिया गया जिसकी वजह से वहां की बिजली व्यवस्था बाधित है, कुछ दिनों पूर्व तहसील अजगरबहार के ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम छातासराई जंगल में भी लोहे के खंभे को काट कर चोरी करने की जानकारी आई थी, वही नौबत दिनांक 26 अगस्त 2023 को फिर एक बार चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं और उन्होंने फिर लोहे के विद्युत 11 केव्ही के खंभो को काटना प्रारंभ कर दिया है खम्भों की कटिंग के लिए बाकायदा गैस कटर का उपयोग भी किया जा रहा हैप्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कोरबा जिला के लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम जांमभाठा सोनारी रोड़ के पास की बताई जा रही है ।






