कोरबा

घर-घर पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी विकास का हो रहा दावा, प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल बोले- कांग्रेस से ऊब चुकी है जनता..

Korbavani.com- पहले चरण के मतदान होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में अब समर्थक घर-घर जाकर अपने नेता के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल लगातार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर हैं। इस दौरान रोज सुबह से रात तक प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल के समर्थक लोगों से मिल रहे हैं वोट देने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के प्रेमचंद पटेल ने कहा कि अब जनता कांग्रेस से ऊब चुकी है और अब बीजेपी का जिताने का मन बना चुकी है। जनसंपर्क के दौरान प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रदेश एवं जिले की उन्नति और सर्वांगीण विकास भाजपा का संकल्प है। हम हर हाल में छत्तीसगढ़ को संवारने और छत्तीसगढ़ियों के जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। प्रदेश के साथ-साथ जिले के विधानसभा में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प हैं। भाजपा को मिलती अप्रत्याशित बढ़त से कांग्रेसी बौखला गए हैं, और वे जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं, कि स्थाई पट्टा जो कि दिया ही नहीं गया उसे भाजपा सरकार निरस्त कर देगी। कांग्रेसी छोटी बस्तियों में ऐसी अफवाह फैला रहे हैं। कांग्रेस के किसी भ्रम या मायाजाल में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। छोटे भूखंडों पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जाएगी। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा कर दिया है कि प्रदेश में गरीब आवासहीन परिवार को 18 लाख दिया जाएगा। जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित दिखे..

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button