Korbavani.com- जिले के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों कोलाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चुईया एवं अजगरबहार पंचायत में जनमन कैंप आयोजन किया गया। जिसमें विशेषपिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों बाहुल्य क्षेत्रों मेंजागरूकता एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकरउनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। कोरबा जनपद पंचायत सीईओ इंदिरा भगत, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।





