कोरबा 21फरवरी ,कोरबा जिले के उप तहसील लेमरू के अंतर्गत सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के पावन माटी में पिछले 18फरवरी से लेकर कल 22फरवरी तक पांच दिवसीय महा शिव रात्रि अखंड रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है यह आध्यात्मिक कार्यक्रम शिव मंदिर मेन रोड पर आयोजन प्रति वर्ष की भांति किया जा रहा है जिसमे गांव के नवयुवक समिति एवम मातृ शक्ति समिति का जोरदार सहभागिता देखने को मिल रहा है इस क्षेत्र में अंतिम कार्यक्रम होने से जोरदार मानस मंडली का आना हो रहा है इस क्षेत्र में सर्वप्रथम ग्राम बड़गांव श्री राममंदिर मे उसके पश्चात् ग्राम गढ़ उपरोड़ा के बाद ग्राम लेमरू के बाद ग्राम जाता डांड के साथ साथ ग्राम देवपहरी गौ मुखी सिद्धी दात्री माता विराजित ग्राम पर गंगा रूपी राम चरित मानस का गायन वादन एवम प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है,जिसके पुरोहित गौ मुखी सेवा धाम आश्रम के पुजारी रमा कांत पांडे है जजमान में जीत राम एवम भूरी बाई तथा कार्यक्रम के मंच संचालक चंद्र दास महंत के द्वारा संचालित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में पांचों दिन भंडारा आयोजित किया जा रहा है प्रत्येक दिन अलग अलग लोगों द्वारा सेवा किया जा रहा है।