Uncategorized

ग्राम डीडासराई में तीन दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रम धूम धाम के साथ हवन यज्ञ कर कल होगा विसर्जन

कोरबा 1 सितंबर अपने सनातन हिन्दू धर्म समाज में श्री गणेश चतुर्थी तिथि उत्सव को बहुत धूम धाम एवम पूरे हर्षोल्लास उमंग के साथ भारत वर्ष के आखरी गांवों के गली गली में गणपति बप्पा जी विराजमान होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं,गांवों वाले इस तिथि को बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं,गांवों से चंदा लेकर एवम निजी तौर पर भी श्री गणेश जी को स्थापित किया जाता है,
इसी कड़ी में सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के अंतर्गत आश्रित ग्राम डीडासराई के संस्कार भवन शिव मंदिर के पास सार्वजनिक रूप से पूरे गांवों से चंदा सहयोग लेकर तीन दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसमे महाराज गढ़ उपरोड़ा निवासी पतंग सिंह कंवर द्वारा पूरे विधि विधान पूर्वक पूजा आरती कार्यक्रम एवम हवन यज्ञ किया जा रहा है,इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में जजमान वार्ड पंच जगदेव सिंह राठिया,दरबारी बाई,नेपाल सिंह राठिया,प्रमिला बाई, चन्द्रा कुमार राठिया,माधुरी राठिया तीन जोड़ी द्वारा संपन्न किया जा रहा है,
यह तीन दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रम आज रात भर गायन वादन प्रवचन एवम कीर्तन भजन कर भगवान गणेश जी के द्वारा पूरे गांवों एवम पूरे विश्व कल्याण,शांति , समरसता का आशीर्वाद प्रदान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ,इस अवसर पर इस गणेश उत्सव में रामायण सिंह,राजेंद्र कुमार,राजेश्वर राठिया,ईश्वर सिंह,दीपक कुमार,करम सिंह,लालू राठिया, सोहन सिंह एवम् अन्य ग्राम वासी अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयासरत हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button