कोरबा

कोरबा भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन रहे क्षेत्र के दौरे पर।

खेल मैदान से लेकर चाय वाला, ठेला वाला, गुमटी व ऑटो संघ के साथ स्वच्छता कर्मियों से सांसद विजय बघेल के साथ छत्तीसगढ़िया मन के बात जन घोषणा पत्र में मांगा सुझाव.

Korbavani.com- भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन ने जन घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल के उपस्थिति में सुबह से ही क्षेत्र के दौरे पर रहे। भाजपा छत्तीसगढ़िया आम जनमानस के आवाज को चुनावी घोषणा में शामिल करेगी। घोषणा पत्र के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल कोरबा प्रवास में पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन व विजय बघेल सर्वप्रथम इंदिरा स्टेडियम में खिलाड़ियों से एवं अशोक वाटिका में अधिवक्ता संघ से तथा सुभाष चौक के पास चाय दुकान, ठेला वाला गुमती वालों व आम जनमानस से मुलाकात कर क्षेत्र की आवाज को जाना तथा आम जन मानस से सुझाव प्राप्त किए। कोरबा बस स्टैंड में ऑटो संघ वालों से व पुष्पलता उद्यान में समाज प्रमुख व रिटायर्ड पर्सन के साथ भेंट मुलाकात कर हाल-चाल जाना। साथ ही दर्री में में स्वच्छता कर्मियों से मुलाकात किया गया। दोपहर बालकों मंडल में मितानिन बहनों से भेंटकर उनके मन की इच्छा अनुरूप सुझाव प्राप्त किए। भाजपा कार्यालय में पत्रकार व मीडिया कर्मियों से भेंट किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने जनता से आशीर्वाद मांगा। सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़िया की आम जनमानस की आवाज को अपने जन घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इस हेतु सघन जनसंपर्क कर आम जनमानस की आवाज को जन घोषणा पत्र में उल्लेखित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, तुलसी ठाकुर, गोपाल मोदी, हितानंद अग्रवाल, पार्षद विकास अग्रवाल, भोजराम राजवाड़े उमा भारती सराफ, प्रफुल्ल तिवारी, अशोक तिवारी कमलेश यादव, विनोद यादव नूतन राजवाड़े राजेन साहू, अनिरुद्ध चंदा, रितु चौरसिया, शिव बालक सिंह, अजय विश्वकर्मा, परविंदर सिंह ईश्वर साहू, सहित सभी मंडलों के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button