कोरबा

कोरबा ब्रेकिंग- रात के अंधेरों में रेत माफिया बांगो नदी से निकल रहे थे रेत, ग्रामीण ने किया विरोध, ग्रामीण के कब्जे में पोकलेन…

सूचना के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे

Korbavani.com- एनजीटी ने प्रदेश के अलावा जिले में भी नदियों से रेत के अवैध उत्खनन पर बैन लगा रखा है। इसके बाद भी रेत माफिया नदियों से अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं, ऐसे ही एक मामला बांगो थाना क्षेत्र बांगो रेत खदान का है जहां पर बीती रात यानी 21 जून को करीब 11 बजे बांगो रेत खदान में रेत माफिया अभय गर्ग द्वारा पोकलेन एवं ट्रेलर वाहन से रेत निकाला जा रहा था, इसी बीच ग्रामीण रेत खदान पहुंच जमकर हंगामा किया विवाद बढ़ते देख रेत माफिया अभय गर्ग अपने पोकलेन के छोड़ वहां से भाग निकले, रात भर ग्रामीण रेत खदान में बैठे रहें और अधिकारियों का इंतजार करते रहे लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि उपसरपंच के द्वारा अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया लेकिन अब तक अधिकारी नहीं पहुँचे जिसे ग्रामीणओ में आक्रोश दिखने को मिल रहा है

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button