कोरबा

कोरबा ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की आज से जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल, 3 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन…

Korbavani.com- छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज 21 जून शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। इसकी सूचना कुछ माह पूर्वक अधिकारियों को दे दी गई थी। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैल्थ वैलनेस सेंटर, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एकत्र होकर तानसेन चौक में आंदोलन पर डटे हुए हैं, आंदोलन पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि तीन सूत्रीय मांग है, 8 माह से लंबित कार्य आधारित वेतन का शीघ्र भुगतान, गृह जिले में स्थानांतरण की अनुमति तथा मुख्यालय निवास का दायरा 08 कि.मी. के अंतर्गत हो एवं पवन कुमार वर्मा, जिला संयोजक कांकेर की सेवा समाप्ति के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए यही मांगों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, जब तक मांगी पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चित कालीन आंदोलन जारी रहेगा, धरना पर बैठे उमाशंकर धरमा जिला संयोजक सीएचओ, सुष्मिता परीदा कोषाध्यक्ष, तात्या यादव, महेंद्र उईके, आरती जांगड़े एवं सैकड़ो स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अधिकारी धरने पर बैठे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button