Uncategorized

कोरबा दौरे के दौरान पोड़ी उपरोड़ा पहुंचे टी.एस. सिंहदेव, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात…

Korbavani.com। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान पोड़ी उपरोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के निवास पर रुककर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की। अंबिकापुर लौटने के दौरान उनका यह संक्षिप्त प्रवास राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से खास माना गया।जानकारी के अनुसार, टी.एस. सिंहदेव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा आए थे। वापसी के दौरान उन्होंने पोड़ी उपरोड़ा स्थित अंकित पाल के निवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना और कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर चर्चा की। उनके आगमन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते, जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, शिव जायसवाल, सुरेंद्र पोर्ते, मुकेश यादव, बंसी दास, अनिल श्रीवास, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button