देवपहरी 5मई,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के ग्राम पंचायत देवपहरी के राजस्व ग्राम कनसरा में आज सुबह करीब 8 बजे एक बैल चारा की तलाश में भटकते हुए बैल टूटे हुए 11000वोल्टेज तार की चपेट में आने से उसी जगह पर दर्दनाक मौत हो गई बैल की गले में तार लगने से बुरी तरह झुलस गई है पहचान नही आ रहा है उसका मालिक भी पहचान नही पा रहा है बीते दिनों गढ़ उपरोड़ा मे एक कुत्ता भी टूटे तार के संपर्क आने पर मौत गई थी।इन बेजुबान जानवरो की मौत की जिम्मेदार कौन हैं इसी तरह रहा तो कल इंसान भी चपेट में आ सकते हैं।बिजली विभाग की निरंतर पेट्रोलिंग एवम स्थाई कार्यकर्ता की जरूरत है। भविष्य में इस तरह के घटना न हो ।





